• Fri. Oct 2nd, 2026

Adityapur : टेंपो चालको की समस्याओ व यूनियन विस्तार पर हुई चर्चा, छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन, कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित पात्रा कॉम्प्लेक्स में यूनियन अध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में टेम्पो चालकों की विभिन्न समस्याओं, यूनियन के विस्तार तथा संगठन को और मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बढ़ती महंगाई, टेम्पो परिचालन में आ रही कठिनाइयों, स्टैंड व्यवस्था एवं चालकों के हितों से जुड़े अन्य विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कांडा से आदित्यपुर पुलिया तक टेम्पो स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की।
इसके अलावा आगामी महापर्व छठ को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए छठ व्रतियों की सुविधा और विभिन्न घाटों पर सहयोगात्मक भूमिका निभाने पर विचार-विमर्श किया गया।अध्यक्ष के.पी. तिवारी ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन के विस्तार और चालकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में रामू राव, उमेश सिंह, संजय तिवारी, राजकिशोर, मोहन मुखी, दुबराज लोहार, अजय यादव, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, लक्ष्मण रजक, कृष्ण शर्मा, लखन कुमार, अंकित कुमार, बसंत कुमार एवं दिलीप शाह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *