• Thu. Oct 1st, 2026

भीतर गोविंदपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, बुबाई दत्ता बने कार्यकारी अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Oct 1, 2026
crescent ad

 

*धनबाद / गोविंदपुर -* श्री श्री ऑल्ड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, गाँव भीतर गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समिति ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया है।

 

समिति में कार्यकारी अध्यक्ष सह संचालक के रूप में बुबाई दत्ता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए मनोज अग्रवाल को चुना गया है।

 

उपाध्यक्ष पद पर बलराम गोराई, बिमल यादव, मनसाराम साधु और उत्तम सेन को मनोनीत किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी बादल कुम्भकार संभालेंगे, जबकि सहसचिव के रूप में सुभाष घाटी, चंचल चंद्रा, दिलीप सेन और रंजन दत्ता रहेंगे। कोषाध्यक्ष मानिक रतन दत्ता बनाए गए हैं और सह कोषाध्यक्ष राम प्रसाद चंद्रा होंगे।

 

समिति के संरक्षक के रूप में किशन अग्रवाल, लखिनारायण सेन और बाबूलाल साँवरिया मार्गदर्शन करेंगे।

 

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्तिक चंद्रा, दायमय दत्ता, सुमित दत्ता, बापि कर्मकार, बरुन चंद्रा सहित 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। नई टीम ने इस वर्ष पूजा को और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *