
सरायकेला – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) [एसयूसीआई(सी)] की जिला इकाई द्वारा बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (SIR) के नाम पर पूरे देश में मतदाता सूची से नाम काटने की जो प्रक्रिया चलाई जा रही है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। झारखंड में ही 63 लाख यानी 28 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस देना और 44 लाख मतदाताओं को मामूली मानवीय भूल के लिए परेशान करना, आदिवासी-मूलवासी, दलित, महिला, भूमिहीन और अल्पसंख्यक विरोधी है।
सभा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निरंकुश और असंवैधानिक कार्यशैली की कड़ी निंदा की गई।
*सभा के माध्यम से निम्नलिखित मांगे रखी गई*:
*1.* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
*2.* मतदाता सूची से नाम काटने वाली एसआईआर की पूरी प्रक्रिया को तत्काल रद्द किया जाए।
*3.* एसआईआर के जरिए देश भर में हटाए गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बहाल किए जाएं।
पार्टी ने यह भी मांग की है कि जब तक यह काली प्रक्रिया रद्द नहीं होती, तब तक जिलों के चुनाव पदाधिकारी मतदाताओं के प्रति मानवीय और संवेदनशील भूमिका निभाएं।
सभा को लिली दास, अनंत महतो, सुसांत सरकार, बिष्णु देवगुरु, विशाल वर्मन, सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया संचालन बोकेश्वर महतो ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
