• Wed. Sep 30th, 2026

सरायकेला : 1971 से चली आ रही दुर्गा पूजा परंपरा को भव्य बनाने की तैयारी

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : इचाडीह के बाबूडीह दुर्गा मंदिर में पूजा को लेकर कमेटी की बैठक, राज परिवार के कल्याण चंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिए गए कई निर्णय, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस ।

 

कुकड़ू प्रखंड के इचाडीह के टोला बाबूडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर श्री श्री डॉ. सिंह राज सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में 1971 से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के आयोजन को और अधिक व्यवस्थित, भव्य और यादगार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता राज परिवार के सदस्य कल्याण चंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सदानंद कुमार ने किया। बैठक में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पंडाल सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

नवमी-दशमी को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार दुर्गा पूजा के नवमी और दशमी के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा, ताकि स्थानीय कला-संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

 

*श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर*

बैठक में तय किया गया कि पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी। मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए कमेटी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

*शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प*

कमेटी सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए सभी कार्यक्रम आपसी सहयोग, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।

 

बैठक में सदानंद कुमार, दिलीप कुमार, परिछित गोप, मिलमंगला देव, कृष्णचंद्र ताती, सुमन चंद्र हालदार, मनसराम हालदार सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *