• Wed. Sep 30th, 2026

जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध चयन, प्रतीक बने अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का बिना किसी प्रतिद्वंद्विता एवं विरोध के निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

प्रतीक अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषि जालान को महासचिव तथा केशव गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल एवं जिला सचिव बिमल बकरेवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

जिला अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में युवा शक्ति के सक्रिय जुड़ाव से संगठन के कार्यों को नई गति मिलेगी। युवाओं को समाज के बेहतर भविष्य के लिए संगठित कर, नई ऊर्जा एवं विचारों के साथ समाज की सेवा तथा सामाजिक कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को साथ लेकर समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *