
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी बीसीसीएल की दृष्टि महिला समिति द्वारा जरूरत मंद लोगों के बीच खाद्य पदार्थ तथा मच्छरदानी का वितरण किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत दृष्टि महिला समिति द्वारा बराकर के जरूरत मंद पंद्रह लोगो को चिन्हित किया गया ।

इसके बाद इन सभी लोगों को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्ष के दिशा-निर्देश तथा कुशल मार्गदर्शन में, दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत “दृष्टि महिला समिती” द्वारा सी.वी. क्षेत्र बराकर के महिलाओं के बीच खाद्य पदार्थ तथा मच्छरदानी वितरण किया गया । जिसमें आटा , चीनी , सरसो तेल , बिस्कुट , मुड़ी और सोया चंक्स पैकेट के साथ मच्छरदानी भी दिया गया । इस दौरान आयोजकों ने बताया कि समय समय पर संगठन की ओर से इस तरह का सेवा कार्य किया जाता है ।

ताकि जरूरतमंद लोगों तक सीधे तौर पर सहायता पहुंचाया जा सके । वर्षा काल में मच्छरों से विभिन्न तरह के बुखार से लोग पीड़ित हो जाते है । इसलिए सभी को मच्छरदानी दिया गया ताकि मच्छरों से बचाव हो सके । इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा सुनीता सिंह सहित सचिब समिता चक्रवर्ती एबं ममता कुंडू , मीणा कुमार , श्रावणी भट्टाचार्य, रिंकू मंडल , बनश्री बनर्जी सहित सभी महिला सदस्य उपस्थित थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
