• Tue. Sep 29th, 2026

कोनार बांध परियोजना में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर स्लोगन व चित्रांकन प्रतियोगिता 

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

कोनार

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार बांध परियोजना में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जनभागीदारी और स्वच्छ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ स्लोगन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया।

कोनार परियोजना के सम्मेलन कक्ष में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर से संबंधित रचनात्मक स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन और कार्यस्थल की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में डीवीसी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय, कोनार के सभा कक्ष में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छ पर्यावरण, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण मुक्त परिसर और स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक (सिविल) गोपाल महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह ‘स्वच्छता ही सेवा’ के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. मंडल, डॉ. एजाज अहमद, जूनियर इंजीनियर राउत सोरेन, प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक सहित राकेश कुमार, गोपाल प्रसाद,

संजय दास, मुनेश्वर लाल, महेश प्रजापति, नंदलाल साहू एवं दिनेश किस्कू की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन, विद्यालय और कार्यस्थल की स्थायी आदत बनाना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *