
सरायकेला। जिले में कुराश खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से दुगनी स्थित किड्स प्ले इंग्लिश स्कूल परिसर में कुराश खेल एसोसिएशन के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्मित कुराश एसोसिएशन के महासचिव होपना सोरेन ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से कुराश खेल एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का गठन किया गया तथा विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला महासचिव लालिया महतो ने कहा कि खेल गतिविधियों का विस्तार और विकास समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कुराश खेल को राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने की दिशा में यह पहल जिले के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मान और रोजगार के नए अवसर भी मिल सकेंगे।उन्होंने कहा कि कुराश खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाता है।
बैठक में नवनिर्मित समिति ने जिले में कुराश खेल के व्यापक प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा खेल के विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया। सर्वसम्मति से गठित जिला इकाई में जगदीश महतो (अशोक महतो) को संरक्षक, प्रवीण कुमार महतो को अध्यक्ष, पशुपति महतो को उपाध्यक्ष, लालिया महतो को महासचिव, राजेश प्रधान को संयुक्त सचिव तथा पूर्णिमा कालिंदी को आयोजक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अश्वनी महतो, अमृता महतो सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
