• Sun. Sep 27th, 2026

नवीनगर रोड स्टेशन पर हथियार के साथ दो अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विशाल कुमार (25 वर्ष), पिता रवि चौधरी, तथा भौनाथपुर थाना क्षेत्र के बनखेता अरसली वार्ड संख्या-3 निवासी मनीष कुमार यादव (20 वर्ष), पिता लालनाथ यादव के रूप में की गई है। आरपीएफ पोस्ट नवीनगर रोड के प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर गश्त और अपराध निगरानी के दौरान दो युवक नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। संदेह होने पर दोनों को रोककर वीडियोग्राफी के बीच पूछताछ की गई। इसके बाद उनके बैग की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान भूरे रंग के गमछे में लपेटकर रखा गया एक देसी कट्टा तथा काले प्लास्टिक में रखे 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में दोनों युवकों ने झारखंड और आसपास के राज्यों में मोटरसाइकिल चोरी करने तथा पकड़े जाने से बचने के लिए हथियार रखने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने हथियार और कारतूस की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद उन्हें जब्त हथियार के साथ राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंप दिया गया।इस संबंध में राजकीय रेल थाना सोननगर में कांड संख्या 49/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b), 26 और 35 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *