• Sat. Sep 26th, 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग में सुधार जरूरी : सीपीएम

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। इस संबंध में सीपीएम के बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने प्रेस बयान जारी किया।

 

भागीरथ शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबरों के बाद कई सवाल उठे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव एम. ए. बेबी ने पोलित ब्यूरो की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है, जिसका बोकारो जिला कमिटी भी समर्थन करती है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के अनुसार तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने एसआईआर और मतदाता सूची से संबंधित कई फैसलों पर आपत्ति जताई थी। भागीरथ शर्मा के अनुसार, कानून में तीनों चुनाव आयुक्तों की शक्तियां समान हैं और मतभेद की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए अपने निर्णय को प्राथमिकता दी।

 

सीपीएम नेता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बताए जाने के बावजूद सामने आई रिपोर्टों से गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दें और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किए जाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *