
अंतर्कथा प्रतिनिधि केरेडारी
केरेडारी। कोदवे में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कंडाबेर-इतिज की टीम प्रथम विजेता बनी, जबकि कोदवे की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल रहे। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद भगत के नेतृत्व में किया गया। वहीं अध्यक्ष बहादुर राम एवं सचिव केशो मोरिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा खेलकूद से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दें और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान करें।
वहीं पूरे खेल आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में रेफरी तोकीर आलम की भी अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दर्शकों ने मुकाबले का जमकर आनंद उठाया।
नमो फुटबॉल खेल महोत्सव मजूद
आयोजन मंडल अध्यक्ष बालगोविंद भगत एसी एसटी अध्यक्ष बहादुर राम आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा जयराम साव युवा नेता प्रमोद कुमार साव
सुनील सिंह उपेंद्र सिंह राजू साव पूनम साहू आजसू कार्यकर्ता कंचन यादव बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
