• Mon. Sep 21st, 2026

भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी का पुर्णगठन, विजय दत्ता बने अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक बैठक सोमवार रात होटल लक्जरी इन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर श्रीकांत मजूमदार ने की। इसमें सर्वप्रथम पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूर्ण ब्यौरा सुरोजित चटर्जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से विजय दत्ता उर्फ बापी दा को अध्यक्ष चुना गया। बिनय बर्मण को संरक्षक तथा सौरभ अग्रवाल को सह संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा दिपेन घोष उर्फ मुन्ना काे उपाध्यक्ष, बिनय मिश्रा को महासचिव, दीपक सिंह को सहायक महासचिव , अमित मिश्रा को अपर सचिव, सुरोजित चटर्जी उर्फ पप्पु को कोषाध्यक्ष तथा सुमित मिश्रा व विश्वजीत घोष को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं पूजा इंचार्ज डाक्टर श्रीकांत मजूमदार, भोग इंचार्ज तापोस राय, पंडाल इंचार्ज अमित राज, लाइट इंचार्ज दीपक सिंह, कलेक्शन इंचार्ज सुभोजित चक्रवर्ती,

विसर्जन प्रभारी अर्घा विश्वास और मीडिया इंचार्ज रूपेश कुमार को बनाया गया। आयोजन में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु सभी युवाओं को कार्यसमिति में स्थान दिया गया। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का पूजा पंडाल वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर आधारित होगा, जिसका निर्माण दीप टेंट हाउस द्वारा किया जाएगा। वहीं भव्य विद्युत सज्जा का कार्य ‘बिल्टू लाईट एंड साउंड’ को सौंपा गया है।

इस बार कमेटी करीबन नौ लाख रुपये का पूजा बजट एक बेहतरीन और भव्य उत्सव के लिए बनाया है। बैठक में राहुल कुमार दास, मोहित कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुरंजन यादव, सुभम शर्मा, रोहन यादव, सोनु यादव, रविन्द्र यादव, सुजर मोहंती, दीपक यादव, कुंदन साव, प्रदीप गोस्वामी, मोहित कुमार सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *