
सरायकेला : सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का दूसरे दिन बालक वर्ग के लिए फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित विजेता प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में कबीर नायक ने प्रथम, गणेश हांसदा द्वितीय और अमित महाली तृतीय स्थान पर हे।

200 मीटर दौड़ में मानकी सामद प्रथम, कबीर नायक द्वितीय तथा आकाश मुड़ी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में दौड़ में पंकज मार्डी प्रथम रहे, राजीव कुमार द्वितीय व सुनील मुंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में कालीचरण मुंडा प्रथम, सुभाष बोदरा द्वितीय, हेमाई हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में सुभाष बोदरा प्रथम, प्रिंस होनहागा द्वितीय व ठाकुरदास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

3000 मीटर में मंगल सिंह बोदरा प्रथम, आकाश देव मांझी, द्वितीय, मनोज हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बांधा दौड़ बालक प्रथम स्थान कृष्णा सिंकू ने प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान नारायणा मुर्मू, द्वितीय स्थान आकाश कुमार मुंड व तृतीय स्थान विजय मांजी ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान जगन्नाथ मुंडा, द्वितीय स्थान आकाश कुमार मुंडा, तृतीय स्थान उमेश चरण हेम्ब्रम ने प्राप्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
