• Fri. Sep 18th, 2026

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक मानगो में सम्पन्न डिप्टी मेयर राहुल कार्यकारी अध्यक्ष व सौरभ विष्णु वरीय उपाध्यक्ष बने 

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । आगामी दुर्गापूजा को जिले भर में शांति पूर्ण ओर व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक मानगो डिमना चौक स्थित लॉग इन होटल के सभागार में समिति के अध्यक्ष दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

बैठक के आरंभ में समिति के महासचिव ललन यादव ने मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कश्यप एवं जमशेदपुर के प्रखर समाजसेवी सौरभ विष्णु को कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरीय उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया ।

बैठक में उपस्थित मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला में दुर्गा पूजा समारोहों के आयोजन को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए चिर प्रतिबद्ध है। विगत वर्ष समिति के प्रयासों से पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कई समस्याओं को दूर कर आयोजन को सुगम बनाया गया । वर्तमान में भी समिति के सामने कई पूजा कमिटियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा है । जिले के उपायुक्त एवं एसएसपी के साथ अगली बैठक में उन सभी समस्याओं को रखकर पूजा के पूर्व उनके निराकरण का आग्रह किया जाएगा ।

महासचिव ललन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में पूर्वी सिंहभूम जिला की शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों की 350 से अधिक दुर्गा पूजा कमिटियां सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति से जुड़ी हैं । जिसमें से कई पूजा कमिटियां 100 साल से भी अधिक पुरानी हैं । वर्तमान में अनुज्ञप्तियों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा गया है । इस बार उनके निराकरण का पूरा प्रयास होगा ।

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पिछली बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ओर उपायुक्त को 35 बिंदुओं पर मांगपत्र सौंपा गया है । वर्तमान में हमारी समिति के पदाधिकारी जिले भर में भ्रमण कर पूजा कमिटियों की समस्याओं की सूची बना रहे हैं जिसे अगली बैठक में प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ।

नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कश्यप एवं वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने भी समिति के साथ जुड़कर पूजा कमिटियों को आश्वस्त किया कि इस बार उन्हें हर संभव सहायता पूजा से पूर्व उपलब्ध करवाने का प्रयास होगा ।

इस बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज किशोर द्वाम धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव डॉ0 श्याम शर्मा ने किया ।

इस बैठक में वरीय उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ,हर्ष यादव,सचिव देवदर्शिनी बोस,संतोष सिंह,भोला लोहार,असित कुमार गिरी,तापस चटर्जी सहित कमल राम यादव ,कुंज विभार ,अभय कुमार सिंह , हैरी मुखी,पवन कुमार उपाध्याय,सोनू शर्मा शीतसभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *