• Fri. Sep 18th, 2026

सरायकेला में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, कई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : समाहरणालय स्थित DC कार्यालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार लगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने समस्याएं रखीं।

 

जनता दरबार में राजनगर के जुम्बनी पंचायत के धनुडीह पोलांगल में ग्रामीण पथ मरम्मत, सरायकेला नगर में कचरा उठाव, ब्लीचिंग और फॉगिंग बंद होने, मझधार पुल पर गड्ढे, चांडिल के डोबो में गैरमजरूआ भूमि से अवरोध हटाने और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में खराब सड़कों की मरम्मत को लेकर आवेदन आए। साथ ही श्रम, आपूर्ति और भूमि संबंधी मामले भी रखे गए।

 

DC ने सभी आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *