
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों को कानूनी कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से बड़कागांव पुलिस ने आमजनों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कम कीमत के लालच में किसी भी सूरत में चोरी या संदिग्ध सामान नहीं खरीदने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी चोरी का सामान नहीं खरीदने का संकल्प लिया।

बड़कागांव थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर इंस्पेक्टर मो. शाहिद रजा ने कहा कि कम कीमत के लालच में चोरी का सामान किसी भी सूरत में नहीं खरीदें। अक्सर लोग बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सामान मिलने के लालच में बिना जांच-पड़ताल के उसे खरीद लेते हैं। बाद में सामान चोरी का निकलने पर खरीदार भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि चोरी के सामान की खरीदारी करने वालों को कानूनी पचड़े में फंसने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। सामान का बिल, कागजात, स्वामित्व और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करना बेहद आवश्यक है। अन्यथा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल जायेंगे। जिसमें दस साल तक सजा का प्रावधान है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खासकर मोबाइल, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी सहित महंगे सामान खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि कोई व्यक्ति बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सामान बेच रहा है तो खरीदारी से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।
मौके पर इंस्पेक्टर मो. शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआइ अभिषेक कुमार समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
