
सरायकेला। आगामी दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य एवं पारंपरिक रूप से मनाने को लेकर पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी, सरायकेला की बैठक राज पैलेस में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूजा की तैयारियों, धार्मिक अनुष्ठानों, मेला एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कमिटी के कोषाध्यक्ष पप्पू सामंत ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तांत्रिक मतानुसार आयोजित होने वाली सरायकेला की लगभग चार सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक पब्लिक दुर्गा पूजा को पूरे विधि-विधान एवं परंपरा के साथ संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नई पूजा कमिटी का पुनर्गठन किया गया।

राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला की ऐतिहासिक दुर्गापूजा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। इसे परंपरा और आस्था के अनुरूप भव्य स्वरूप देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नई कमिटी में अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, उपाध्यक्ष गोलक बिहारी पति, श्रीधर सिंहदेव एवं बॉबी सिंहदेव, सचिव पप्पू सामंत, सह सचिव देवराज सिंहदेव, पवन कबी एवं तपन कामिला, कोषाध्यक्ष सुभम दास, सह कोषाध्यक्ष शम्भू पटनायक, शत्रुघन दास एवं भीष्म कैवर्त को बनाया गया।
सांस्कृतिक सचिव रुपेश साहू एवं देवदत्त महंती तथा सह सांस्कृतिक सचिव राजेश आचार्य, मनोज पटनायक एवं शिवचरण साहू चुने गए। वहीं मुख्य मेला कंट्रोलर की जिम्मेदारी राजीव रथ को सौंपी गई।
बैठक में नीलाम्बर सिंहदेव, मुख्य पुजारी नीलकंठ सरंगी, राज ज्योतिषी तपन त्रिपाठी, पुजारी देवी प्रसन्न सरंगी, तपन पटनायक, संजीव पति, काशीनाथ कर,सुमित सिंहदेव, छोटू सिंह, संजय सिंहदेव,रजतेन्दु रथ,गंभीर सिंह, निबारण महतो सहित कई गणमान्य एवं भक्तगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
