
चाकुलिया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सोनाहातू पंचायत भवन में तीन पंचायत—भातकुंडा, कालियाम एवं सोनाहातू—की आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिलाओं की आजीविका, स्वावलंबन तथा ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि बलराम महतो, सोनाहातू पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, भातकुंडा की मुखिया आलोबती बास्के, उप मुखिया सरस्वती मुर्मू, समाजसेवी अमर हांसदा, मिथुन कर, ग्राम प्रधान भगीरथ मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर महेंद्र सुरेन सहित जेएलपीएस से जुड़ी तीनों पंचायतों की बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी आमसभा में शामिल हुईं। इनमें जोबा कर्मकार, लतिका महतो, सुष्मिता पात्र, सबकारी मुर्मू, सीता रानी मंडी, सुचित्रा पाल, जानकी पाल, मायनों मुर्मू, लक्ष्मी सबर, गीता सीट, रूमा महतो, उमा रानी महतो, तनु नायक, नमिता टुडू, सबिता महतो, सुनीता मुंडा, बेबी रानी महतो, सेविका राणा समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं।
आमसभा के दौरान संकुल की वार्षिक गतिविधियों, महिलाओं की भागीदारी और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
