• Wed. Sep 16th, 2026

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति एसी मार्केट बैंक मोड़ धनबाद के तत्वाधान में बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना कर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता श्री नीलम मिश्रा पहुंची और अपने हाथों से भंडारा का वितरण किया, उनके साथ संयुक्त रूप जिप अध्यक्ष शारदा सिंह एवं जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी ने भी सभी भक्तों को भोग वितरण किया मौके पर नीलम मिश्रा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बैंक मोड़ में धूम धाम से मनाया जा रहा है आज हजारों लोग यह भंडारा में शामिल हो रहे है। मौके पर समिति के अध्यक्ष श्री आकाश रवानी ने बताया कि आज गणेश पूजा अनुष्ठान का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला जा रहा है, लोगो में काफी उत्साह है

गणपति बप्पा सभी का कल्याण करे। वही समिति के सचिव ने जिप अध्यक्ष शारदा सिंह को शॉल देकर उनका स्वागत किया। वार्ड 32 के पार्षद सेंकी राज ने जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया विसर्जन शोभा यात्रा में ताशा पार्टी और डीजे पर खूब थिरके भक्त लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। मौके पर मुख्य रूप से नंदू रवानी, बाबू भैया, आर्यन भारती, अजय प्रसाद, विक्रांत यादव, आलोक चटर्जी, बंटी गुप्ता, कृष्ण यादव, जगनरायण, दिलीप सिंह, जीरखान सिंह, हारून रशीद, दीपू चंद्रवंशी। इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *