• Wed. Sep 16th, 2026

Adityapur : शर्मा बस्ती खाली कराने पहुंचे रेलवे अधिकारी,लोगों ने किया विरोध, मांगे दिसंबर तक की मोहलत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्मा बस्ती में मंगलवार को रेलवे के एएलआरडब्ल्यू अधिकारी पहुंचे और बस्तीवासियों को अतिक्रमित रेलवे भूमि खाली करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।बस्तीवासियों ने बताया कि इससे पहले क्षेत्र के पूर्वी के सांसद विद्युत वरण महतो ने इस मामले में डीआरएम से दूरभाष पर वार्ता की थी।इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाते हुए लोगों को दिसंबर तक का समय देने का आश्वासन दिया था।
लोगों का कहना है कि उसी आश्वासन के आधार पर वे वैकल्पिक व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शर्मा बस्ती में करीब दो हजार परिवार निवास करते हैं।
ऐसे में अचानक बेदखली की कार्रवाई से हजारों लोगों के सामने आवास का संकट खड़ा हो जाएगा। बस्तीवासियों ने रेलवे प्रशासन से आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिसंबर तक मोहलत देने की मांग की।
साथ ही राज्य सरकार से भी पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करने की अपील की, ताकि किसी परिवार को बेघर न होना पड़े। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने से पूर्व बस्ती वासियों को नोटिस दी गई थी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *