• Tue. Sep 15th, 2026

11 गांवों की जमीन बचाने ग्रामीणों का रांची कूच गजट रद्द कराने को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात लगाएंगे आर-पार की पूरी ताकत

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के 11 गांवों की जमीन के अधिग्रहण को लेकर जारी गजट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। गजट को रद्द कराने की मांग को लेकर केरेडारी समेत प्रभावित गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण आज रांची कूच कर गए।

 

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी घनी आबादी और पुरखों के समय से चली आ रही जमीन को किसी भी कीमत पर अधिग्रहण की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। जमीन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है और वे अपनी मांग को लेकर सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठा रहे हैं।

 

ग्रामीण रांची पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपेंगे और 11 गांवों के अधिग्रहण संबंधी गजट को तत्काल रद्द करने की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके पुरखों की निशानी, घर-परिवार और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है।

 

ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि बिना ग्रामीणों की इच्छा और हितों को ध्यान में रखे जमीन अधिग्रहण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जमीन बचाने के लिए गांव-गांव से लोग एकजुट हो रहे हैं और आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं।

 

ग्रामीणों का गुस्सा साफ है—

 

“पुरखों की जमीन नहीं देंगे, अपना घर-गांव नहीं उजड़ने देंगे। गजट रद्द करो, 11 गांवों की जमीन बचाओ।”

 

अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस बड़े विरोध और ज्ञापन के बाद राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *