
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा मोड़ स्थित NH-18 बाइपास किनारे विष्णु गोराई मिष्ठान होटल में कार्यरत मिष्ठान कारीगर मनोहर महतो (50) की जहरीले चित्ती सांप के डंसने से मौत हो गई। मूल रूप से नीमडीह के मुड़ू टोला मोहुलडीह निवासी मनोहर होटल में मिष्ठान कारीगर के रूप में काम करता था।
घटना गुरुवार रात करीब 2:30 बजे की है। प्रतिदिन की तरह काम खत्म कर मनोहर होटल के अंदर टेबल पर बिस्तर लगाकर सोया था। तकिया में पहले से छिपे चित्ती सांप ने गले के पास डंस लिया। गले में ठंड और कटने का एहसास होने पर उसने होटल में मौजूद लोगों को सूचना दी। होटल मालिक विष्णु गोराई ने रात करीब 3 बजे उसे चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मुंह से झाग निकलता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 6 बजे MGM जमशेदपुर रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप और मुआवजा मांग ,मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि होटल मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी। शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली, कुछ घंटों बाद पति की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज और सूचना मिलती तो जान बच सकती थी। घर में वही एकमात्र कमाने वाला था। परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

