• Sat. Sep 12th, 2026

देश में साफ – सफाई कर्मचारीयों की हालत दिन प्रतिदिन बदतर: सुमन

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला/सीनी -मानवाधिकार सहायता संघ महिला प्रकोष्ठ सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देश में सबसे पहले कोई जागता है तो वह है सफाई कर्मचारी जब शहर सो रहा है तो ये गंदगी के ढेर में हाथ में झाड़ू लेकर उत्तर चुके होते हैं,

नगर निगम के सफाई कर्मचारी हर दिन बदबूदार नालीयों,कचड़े के ढेर में बिना दास्तानें, मास्क के कार्य करने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बिमारी होने से नकारा नहीं जा सकता सालों साल काम करने के बाद भी न नौकरी पक्की न भविष्य सुरक्षित है,कई – कई महीनों तक वेतन नहीं मिलता है जिससे परिवार चलाना किसी जंग से कम नहीं, मिलता भी है

तो बहुत ही कम वेतन,आये दिन स्वास्थ्य खराब होने पर छुट्टी लेने पर नौकरी जाने का डर श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ,जिससे सबसे पहले हमें देश के सफाई मित्रों के भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ के बारे में विशेष ध्यान देने जिससे हमारा देश स्वच्छ साफ सुथरा बना रहे ,जिससे हम सभी साफ शुद्ध वातावरण में विचरण कर स्वच्छ हवा लें सकें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *