• Wed. Sep 9th, 2026

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में होगा कुड़मी सेना का विराट करम महोत्सव, 27 सितंबर को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। कुड़मी सेना (टोटेमिक) की ओर से आगामी 27 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर को शुरू होकर रात्रि तक चलेगा।महोत्सव का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से आने वाली प्रसिद्ध पंपा महतो एंड टीम का झुमुर संगीत कार्यक्रम होगा,
जिसमें पारंपरिक लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा।
कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि करम महोत्सव समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।बैठक में रितेन महतो, नारायण महतो, लक्ष्मण महतो, शरद चंद्र महतो, शर्मीला महतो, लूलू महतो, रवि महतो, राजकुमार महतो, जोगन महतो, संजू महतो, संजय नंदी, संजय महतो, समीर महतो, गोपाल महतो, छूटुन महतो, हब्लू, गणेश महतो, राहुल महतो एवं गुरजीत सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *