• Tue. Sep 8th, 2026

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल में SDPO ने की मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, MCC उग्रवादियों की गिरफ्तारी पर दी जानकारी ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल स्थित SDPO कार्यालय में आज मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। SDPO शिव प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया।
प्रेस वार्ता में SDPO ने बताया कि अगस्त माह में चांडिल अनुमंडल और सरायकेला-खरसावां जिले में MCC से जुड़े कई उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। कई उग्रवादियों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें कई इनामी उग्रवादी भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अनीता नामक एक महिला उग्रवादी ने भी हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिसे भारत सरकार के नियमों के तहत जेल भेजा गया है।
बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, उग्रवादी गतिविधियों पर रोक और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर कई निर्णय लिए गए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *