
आदित्यपुर। नगर निगम आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर जियाडा एवं जेआरडीसीएल के अधीन क्षेत्रों में सफाई और रखरखाव व्यवस्था को लेकर हस्तक्षेप की मांग की है।
महापौर ने पत्र में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जियाडा और जेआरडीसीएल के अधिकार क्षेत्र में आता है। इन संस्थाओं को संबंधित क्षेत्रों की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए सरकार द्वारा जिम्मेदारी और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने से कचरे का अंबार लग जाता है।
उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। वहीं, नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों का दबाव नगर निगम पर भी आता है।
महापौर ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि जियाडा और जेआरडीसीएल को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र की स्वच्छता बनी रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
