• Tue. Sep 8th, 2026

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; *अंतर्राज्यीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 113 किलोग्राम गांजा बरामद, उड़िसा के एक तस्कर गिरफ्तार — बरामद गांजा की अनुमानित कीमत ₹90 लाख*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2026
crescent ad
Jamshedpur news : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया,
गठित टीम द्वारा सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कालियाडिंगा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से कुल 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹90,00,000/- ( 90 लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस टीम द्वारा मौके से अंतर्राज्यीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।*

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *