• Tue. Sep 8th, 2026

Adityapur : कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर आज आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।नगर निगम सभागार में आयोजित शोकसभा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मेयर संजय सरदार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी जनसेवा के प्रति समर्पित और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है।
शोकसभा में नगर निगम डिप्टी मेयर अंकुर सिंह अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षद, निगम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *