
नावाडीह :- तुलसी प्रसाद संवाददाता
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मुंगोरंगा माटी पंचायत में जय हनुमान स्पोटिंग क्लब मुंगो की ओर से आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच छोटू इलैवन गाल्होबार की टीम ने जीत लिया|

फाइनल मैच का मुकाबला बोकारो थर्मल बनाम गाल्होबार के बीच हुआ | निर्धारित समय पर किसी भी टीम ने गोल नहीं कर सका ,ट्राइब्रैकर के सहारे 02 – 03 से गाल्होबार की टीम ने फाइनल मैच पर कब्जा कर लिया|

मैच का उद्धघाटन जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो एवं मुखिया मोहन कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए एवं कीक मारकर किया| मुख्य रेफरी में तुलसी प्रसाद, बासुदेव महतो, विनोद तिवारी, अजित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहा | विजेता टीम को 25 हजार रुपए व कप एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए व कप देकर कमिटि के द्वारा सम्मानित किया गया | वहीं पर सेमीफाइनल में हारनेवाले टीम को भी जर्सी सेट देकर सम्मानित किया गया|
इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष सहदेव महतो, सचिव यामुन महतो , कोषाध्यक्ष नीलकंठ महतो, उपमुखिया भागीरथ महतो, तापेश्वर महतो,डालेश्वर महतो,युगल महतो, किशोर महतो,तिलो तुरी, नागेश्वर महतो,उमेश महतो, महेंद्र महतो, विनोद महतो सहित कमिटि का योगदान सराहनीय रहा|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
