
सरायकेला : JHAROTEF (झारखंड ऑफिसर, टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन) की प्रांतीय कमेटी के निर्देश पर आज माननीय मंत्री स्व. सुदीप सोनू जी के आकस्मिक निधन पर CM SOE KVPSD बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में जिला इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में जिले के सभी प्रखंडों से 200 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने उनकी प्रतिकृति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया।

JHAROTEF परिवार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के अग्रदूत एवं संगठन के अभिभावक स्वरूप सुदीप सोनू जी का निधन संपूर्ण कर्मचारी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान समन्वयक स्वपन साहू ने कहा कि वे संगठन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी थे। प्रदेश प्रवक्ता बृजमोहन यादव ने कहा कि वे केवल राजनेता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में खड़े रहने वाले सच्चे समाजसेवी थे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में सरकार और संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाई।
सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला संरक्षक वासुदेव राम, जिला सचिव जवाहरलाल महतो, कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण महतो सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
