
Jamshedpur : कदमा के रामनगर 6 नं रोड स्थित शिव हनुमान मंदिर मे विश्व हिन्दू परिषद कदमा प्रखंड की समिति द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम का संचालन कदमा प्रखंड के सेवा प्रमुख आकाश राज जी के द्वारा आरंभ हुआ, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता मे कार्यक्रम मे आये स्थानीय जनों के बीच मुख्य अतिथि के रूप मे अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने विहिप की स्थापना के बाद वर्तमान मे भारत मे हिंदूओं के धर्मांतरण, घटते जन्मदर और डेमोग्राफी बदलाव से सभी को अवगत कराया ,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कुणाल जी ने कार्यक्रम मे आये बच्चों के उत्साह को बढाते हुए नशे से दूर रहने और सभी को अपने धर्म संस्कार को पालन करने के लिये छोटे उम्र से माता पिता को सदा सम्मान देना , नशे से दूरी और हाथ मे कलावा , माथे पर तिलक और मंदिरों और घर मे भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए प्रोत्साहित किया ,
कार्यक्रम मे पहुंचे सभी बच्चों के बीच जन्माष्टमी की संध्या मे हुए चित्र प्रतियोगिता मे सफल हुये और भाग लिये सभी बच्चों के बीच उपहार वितरण किया गया, कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे मंदिर के संरक्षक आलोक सिंह, सुजीत जी, विहिप जिला के सहमंत्री उत्तम कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, विहिप अधिकारी जीतेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी, कदमा के मंत्री सौमित्रो सरकार, उपाध्यक्ष गौतम.चौधरी, बजरंगदल से सूरज राज, दुर्गाविहिनी संयोजिका लक्की कर्मकार समेत सैकडों स्थानीय बच्चे , महिला और पुरुष उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
