
झरिया। रविवार को झरिया थाना मोड़ स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में इत्तेहाद कमिटी की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान इलाके के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आधा दर्जन से ज्यादा स्थानीय शिक्षकों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौजूद सभी लोगों ने नवगठित इत्तेहाद कमिटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा के माध्यम से देश और समाज का भविष्य संवारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर इत्तेहाद कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
इन्हें किया गया सम्मानित

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन के शिक्षक शाहिद रजा नुमानी एवं शेख अताउद्दीन, अपग्रेड हाई स्कूल अमलाबाद के शिक्षक आमादउद्दीन राघीब एवं एमजीएम हाइयर सेकंड्री स्कूल बोकारो के

खेल शिक्षक मो. मोहसिन, झरिया रिसोर्स सेंटर के विशेष शिक्षक अखलाक अहमद, ऊपर कुल्ही झरिया स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल के शिक्षक मो. रिजवान एवं मो. शकील, निजी शिक्षक मो. नजर खान तथा शिक्षक सह नाट्य कलाकार राजेश गोस्वामी, चंदन गोस्वामी शामिल थे।
180 लोगों की हुई नेत्र जांच
एएसजी अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 180 लोगों की आंखों की डिजिटल उपकरणों से जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की रोशनी बेहतर बनाए रखने और आंखों की देखभाल को लेकर नि:शुल्क परामर्श दिया।
जांच के दौरान कई लोगों की आंखों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई और उन्हें चश्मे का पावर बताया गया। वहीं जांच के दौरान करीब 50 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण भी पाए गए। शिविर के दौरान इत्तेहाद कमिटी की ओर से वैसे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की पहल की गई, जो आर्थिक परेशानी के कारण स्वयं चश्मा बनवाने में सक्षम नहीं हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
