
चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के नोटिस चरण के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चक्रधरपुर एवं उनकी टीम द्वारा शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर नो-मैपिंग एवं अन्य विसंगतियों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान बूथ संख्या 183 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुइगांव, बूथ संख्या 194 स्थित मध्य विद्यालय, इचाकुटी (पूर्वी भाग) तथा बूथ संख्या 195 स्थित मध्य विद्यालय, इचाकुटी (पश्चिमी भाग) में सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं ने निर्धारित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के लिए 24 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में संबंधित मतदाताओं के दावों एवं अभिलेखों की जांच कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

प्रशासन ने सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित मतदान केंद्रों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुनवाई प्रक्रिया में भाग लें, ताकि उनके मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
