
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से हजारीबाग छाई लेकर जा रहे दो हाईवा की टक्कर में एक हाईवा का चालक अपने ही केबिन में दबकर फंस गया।

यह घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है। जानकारी के अनुसार, जेडीएनएस कंपनी के दो हाईवा छाई लेकर हजारीबाग के लिए निकले थे।

बोकारो थर्मल और नया बस्ती के बीच में हाईवा नंबर पीबी 03बीआर-2073 ने आगे चल रहे हाईवा जेएच 12एस-1416 को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले हाईवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गजेंद्र यादव उसमें फंस गया।
घटना की सूचना मिलने पर गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मंगाकर उसकी मदद से दबे हुए केबिन को खींचकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला।
गजेंद्र यादव एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल चालक को इलाज के लिए डीवीसी हॉस्पिटल भिजवाया गया।
सांसद प्रतिनिधि ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी हाईवा में उपचालक नहीं है और सभी वाहन ओवरलोड हैं। उन्होंने बोकारो डीटीओ से घटनास्थल पर आकर वाहनों की जांच करने की मांग की। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर छाई लदे वाहनों की कतार लग गई है।
इससे पूर्व गुरुवार को ही दिन में नरकी-कोनारडैम के बीच जमनीजारा के पास हजारीबाग से आ रहे एक खाली हाईवा (नंबर जेएच 10 सीवाई 1695) से कुचलकर कर्री की रहनेवाली एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
