• Fri. Sep 4th, 2026

घर की सफाई के दौरान सांप ने डंसा, इलाज के दौरान महिला की मौत

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के जय हिंद तेंदुआ पंचायत के चनौती गांव में विषैले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चनौती गांव निवासी स्वर्गीय बलकेश्वर सिंह की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्वती देवी बुधवार को अपने घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया।

बताया जाता है कि सर्पदंश के बाद परिजन पहले झाड़-फूंक कराने में समय गंवा बैठे, जिसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें नवीनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से सर्पदंश के कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *