
सरायकेला। जिले में अपराध नियंत्रण और पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पुलिस के बेड़े में 19 नई बोलेरो वाहन शामिल किए गए।
इसके साथ ही जिला पुलिस के पास अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक उपलब्ध हो गई हैं। पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वाहनों को रवाना किया।
इसके बाद उन्होंने स्वयं वाहन चलाते हुए एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी के साथ कोलेबिरा क्षेत्र तक पेट्रोलिंग भी की। एसपी ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया की ओर से जिला पुलिस को 40 फर्स्ट एड मेडिकल किट भी प्रदान किए गए,
जो दुर्घटना एवं आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
