
सरायकेला। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सरायकेला स्थित हरि हर होटल में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि लोहार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विस्तार से चर्चा की गई। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। नेताओं ने कहा कि राज्य के हितों और संसाधनों की रक्षा के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।
इस दौरान सरायकेला प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड एवं नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा कार्यक्रम की तैयारियों को संगठन स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्यवासियों का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए झामुमो लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
