
सरायकेला/ सीनी – रायरंगपुर निवासी स्वर्गीय भारती मुखी उम्र 26 वर्ष की हैदराबाद में जेब्रा क्रॉसिंग पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया,
जिससे घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई ज्ञात हो कि भारती मुखी परिवार में एक मात्र सदस्य थी जो परिवार का भरण पोषण का दायित्व इसके ऊपर था।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखी समाज झारखंड प्रदेश का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मयूरभंज जिले के रायरंगपुर पंहूचे और स्वर्गीय भारती मुखी के माता-पिता एवं परिवार से मिले और वस्तुस्थिति से अवगत हुए और सांत्वना देते हुए सहयोग राशि दी।
इस दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण मुखी ने कहा कि समाज हरसंभव सुख दुःख में आपके साथ है, परिवार के एक सदस्य के नौकरी के लिए संपर्क स्थापित कर मांग रखी जाएगी इस दौरान तमाम बस्ती के मुखिया गण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण मुखी, कार्यकारी अध्यक्ष पोरेश मुखी, जुगल किशोर मुखी, अभिषेक मुखी, मनोज मुखी, संजय मुखी, राकेश मुखी, मुजीम मुखी, पीके कारूवा, राजू मुखी, संदीप मुखी, प्रवीण मुखी, सुरेश मुखी, संजय कंसारी, हरि सोनाली मुखी, स्नेह कुमार मुखी, अरविंद मुखी, गुरूचरण मुखी, महिला मोर्चा से बबीता, गीता, डोली, नीतू, पूर्णिमा, राजेश्वरी, शिवानी, पुष्पा, दीपा, सोनी, पदमा, मुनमुन, सलीना, सलीमा, रीना, रत्ना, चंदा, एवं कौशल्या सहित अन्य समाज की महिलाओं ने भी अपनी संवेदना और एकजुटता दिखाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
