
सरायकेला : जिले में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माध्यम से उपायुक्त को पत्र सौंपकर नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा कि दुकानदारों को लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

*पत्र में रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :-*

1. एनएफएसए का कमीशन पिछले 13 महीनों से लंबित है, जिसका भुगतान किया जाए।
2. कोरोना काल से सरायकेला जिले के सैकड़ों दुकानदारों का कमीशन भी बकाया है।
3. डिजिटल व्यवस्था लागू होने के कारण स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर रखने की आवश्यकता नहीं है, इसके बावजूद विभाग द्वारा इसकी मांग की जा रही है, इसे वापस लिया जाए।
4. ई-पॉश मशीन में पिछले 10 दिनों से वितरण व्यवस्था प्रभावित है, इसे दुरुस्त किया जाए।
5. पीडीएस दुकानदारों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।
6. राशन लाभुकों में फैले असंतोष को दूर किया जाए।
7. खरसावां के मृत दुकानदार कमल सिंह बैरिया के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और अनुकंपा के आधार पर परिजनों को नियुक्ति दी जाए।
8. एनआईसी ई-पॉश मशीन में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली दाल, नमक और कपड़ा आदि सामग्री को एक ही रसीद में दर्ज किया जाए, ताकि लाभुकों को सभी सामान एक ही रसीद में मिल सके।
9. ग्रीन राशन कार्ड के लिए कटिंग वेल्स नमक और दाल की व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
