
आदित्यपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, दिंदली बस्ती फुटबॉल मैदान द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए मंगलवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन के साथ ही पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।समिति के अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फुटबॉल मैदान में भव्य दुर्गा पूजा एवं मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार पूजा पंडाल को दार्जिलिंग थीम पर तैयार किया जाएगा, जो अपनी आकर्षक बनावट और कलात्मक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। पंडाल के साथ-साथ आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पंडाल उद्घाटन के अवसर पर झारखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झूमर गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में संरक्षक छवि महतो,
वार्ड पार्षद राजरानी महतो, मानिक दास, जितेन महतो, रतन गोराई, रितेन महतो, अमित प्रमाणिक, रवि महतो, संजय महतो, लूलू महतो, छूटुन महतो, संजू महतो, कश्यप महतो, विवेक महतो, गोलू दास, रंजीत महतो, भूटी मंडल, अमल दास, सोनू मंडल सहित समिति के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पूजा आयोजन की सफलता के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
