• Mon. Aug 31st, 2026

भू-धंसान स्थल पर पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह, BCCL अधिकारियों को लगाई फटकार

admin's avatar

Byadmin

Aug 31, 2026
crescent ad

 

झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना अंतर्गत लिलोरी पथरा में हुए भू-धंसान के बाद सोमवार को झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर भू-धंसान की स्थिति का जायजा लिया और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने BCCL के एरिया जीएम, एजेंट समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को पहले ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद बार-बार शिकायत और मांग किए जाने के बाद भी यहां बचे हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान बेलगढ़िया या कर्माटांड़ में शिफ्ट नहीं किया गया।

 

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की जान जोखिम में डालकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एरिया जीएम को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर लिलोरी पथरा में बचे सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

 

विधायक ने तत्काल प्रभाव से भू-धंसान वाले घटनास्थल की भराई कराने और वहां प्रवेश निषेध सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और पुनर्वास में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान सेलो पासवान, रामाधार सिंह, बबलू भगत समेत बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं और भय की स्थिति रखी, जिस पर विधायक ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *