• Sat. Aug 29th, 2026

तिरूलडीह पुलिस पर बालू तस्करी कराने का गंभीर आरोप, ग्राम प्रधान ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप

admin's avatar

Byadmin

Aug 29, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना पर अवैध बालू तस्करी कराने का गंभीर आरोप लगा है।

 

शनिवार को टाटा-रांची NH-33 चौका स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर तिरूलडीह सीरकाडीह के ग्राम प्रधान सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू उर्फ माझी साव ने थाना प्रभारी पर सनसनीखेज आरोप लगाए।

 

उन्होंने कहा कि तिरूलडीह थाना प्रभारी दिन-रात खुद गश्ती कर बालू लदे हाइवा को पार कराते हैं। तिरूलडीह क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का खनन कर बंगाल सीमा पर ले जाकर डंप किया जा रहा है, लेकिन पुलिस बड़ी गाड़ियों को नहीं पकड़ती।

 

साहू ने आरोप लगाया कि जब ग्रामीणों या मीडिया का दबाव बनता है, तो दिखावे के लिए पीएम आवास या निजी घर के काम के लिए बालू ले जा रहे छोटे ट्रैक्टरों को पकड़कर मामला दर्ज कर दिया जाता है, जबकि असली बालू माफियाओं के हाइवा को खुलेआम छोड़ दिया जाता है।

 

उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में खनन विभाग द्वारा 20 लाख CFT बालू जप्त किया गया था। बाद में विभाग ने 1 लाख CFT जप्त बालू की नीलामी की, लेकिन उसी की आड़ में पूरे 20 लाख CFT बालू को चोरी-चोरी बेच दिया गया। इसकी शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई जांच नहीं हुई।

 

अशोक साहू ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारियों और जिला खनन विभाग से की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ और अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *