
Jamshedpur : देश की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक संस्था *अस्तित्व* की ओर से रक्षाबंधन का पर्व सोनारी स्थित आर्मी कैंप में हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
*संस्था की संस्थापक सह-सचिव मीरा तिवारी* के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने वीर जवानों की कलाई पर प्रेम, सम्मान और भाईचारे की राखी बांधी। इस अवसर पर सैनिक भाइयों को मिठाई एवं फल खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
संस्था की जिलाध्यक्ष *अनु चौबे* ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान परिवार से दूर रहकर देशवासियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके साहस, त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी पाते हैं।
उन्होंने कहा, “सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह राखी उनके प्रति हमारे सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक है।”
*रक्षाबंधन* के इस विशेष आयोजन में सैनिकों और संस्था की सदस्यों के बीच आत्मीयता एवं भाईचारे का भाव देखने को मिला। पूरा वातावरण देशभक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर संस्था की सक्रिय सदस्य अनीता तिवारी, ममता चौबे, प्रिया सिंह, मऊ आचार्य एवं समृद्धि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
