
आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है।
पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चतरा के विधायक श्री जनार्दन पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इन नियुक्तियों पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव श्री मनोज पासवान ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा, जबकि श्री जनार्दन पासवान के नेतृत्व में झारखंड में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
