
आदित्यपुर वार्ड संख्या 20 मे चूना भट्टा मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और अवैध प्लाटिंग की तैयारी का मामला सामने आने के बाद अंचल प्रशासन हरकत में आ गया है।
गम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण कराने तथा संबंधित भूमि पर जल्द ही सरकारी जमीन का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है।
सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और अमीन को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का पक्का या अवैध निर्माण नहीं मिला, हालांकि जमीन की साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य होता दिखाई दिया है।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और अवैध कब्जे की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से वर्षों से जमा चूने के अवशेष हटाकर भूमि को समतल किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ रसूखदार लोग और भू-माफिया इस जमीन पर अवैध प्लाटिंग की तैयारी में थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर निगम द्वारा इसी भूमि पर फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जो अब तक लंबित है। प्रशासन द्वारा जांच शुरू करने और सरकारी बोर्ड लगाने की घोषणा के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
