• Tue. Aug 25th, 2026

Saraikela : अंतरराष्ट्रीय कुत्ता ( डॉग ) दिवस मनाया गया कुत्ते इंसान से भी ज्यादा वफादार होते हैं — दुर्गेश साहू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 25, 2026
crescent ad
सरायकेला, :  26 अगस्त अंतरराष्ट्रीय कुत्ता (डॉग) दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में पेट एक्सपोर्ट और पशु अधिकार कार्यकर्ता कॉलीन पेज द्वारा की गई थी ।इस अवसर पर सरायकेला के समाजसेवी दुर्गा प्रसाद साहू (दुर्गेश) ने भी कुत्ता पालने के अपने उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “कुत्ता इंसान से भी ज्यादा वफादार होता है।” जो आज सेना ,पुलिस, खोज- बचाव दल और दिव्यांगों की सहायता में अहम भूमिका निभाती है।
दुर्गेश साहू वर्ष 1980 से कुत्ता पालने के शौकीन हैं। वे अपने पालतू कुत्तों की नियमित देखभाल करते हैं। साल में एक बार 11-इन-1 वैक्सीन और एंटी-रेबीज का टीका लगाया जाता है तथा प्रत्येक तीन महीने में डी-वॉर्मिंग की दवा दी जाती है।
वर्ष 2011 में उनके जर्मन शेफर्ड डार्विन को जेआरडी टाटा डॉग शो में बेस्ट नस्ल का फर्स्ट प्राइज मिला था। डार्विन अब इस दुनिया में नहीं है।
दुर्गेश साहू कहते हैं कि वे अपने कुत्तों को परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। उनके घर में चार कुत्ते हैं—दो पोमेरेनियन और दो जर्मन शेफर्ड।
उनके पालतू कुत्तों के नाम ओडिन, डेनियल, पोगो और नैंसी हैं। नैंसी फीमेल पोमेरेनियन है और वह 18 वर्ष की हो चुकी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *