• Tue. Aug 25th, 2026

सरायकेला :चांडिल गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, घर से 300 मीटर पहले अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, भाई गंभीर।

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांडिल गोलचक्कर के पास हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, साहेरबेड़ा निवासी निमाई महतो और उनके भाई नागेश्वर महतो बाइक से जमशेदपुर से अपने घर लौट रहे थे। दोनों करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे।

 

*घर से 300 मीटर पहले हुआ हादसा*

जैसे ही चांडिल गोलचक्कर के पास उन्होंने बाइक को घर की ओर मोड़ा, पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निमाई महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके भाई नागेश्वर महतो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि दुर्घटनास्थल उनके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर था। घर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही निमाई की जिंदगी खत्म हो गई।

 

घटना के बाद साहेरबेड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *