• Sun. Aug 23rd, 2026

Sarykela : आखिरी सावन सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 23, 2026
crescent ad
सरायकेला – सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर सरायकेला के विभिन्न शिवालय सज-धज कर तैयार हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों के सदस्य और प्रशासन व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं।
कुदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर धाम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।
वहीं सरायकेला के गेस्ट हाउस शिव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर मंजना घाट, गुदड़ी स्थित शिव मंदिर, थाना चौक शिव मंदिर , इंद्रटांडी शिव मंदिर ,तितिरविला शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आखिरी सावन सोमवारी पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम जलाभिषेक कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *