• Sat. Aug 15th, 2026

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मुखिया महोदय श्री निमाय सोरेन के द्वारा झंडोत्तोलन

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2026
crescent ad

 

 

राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में डुमरडीहा पंचायत का मुखिया महोदय निमाई सोरेन के द्वारा 80वें स्वतंत्रता झंडोत्तोलन किया गया एवं तिरंगा को सलामी दी गई।

निमाय सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता ,अखंडता और देश भक्ति का संदेश दिया। सभी को आपसी भाईचारे बनाए रखते हुए देश हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है।बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की संकल्प लिया।

इसके साथ ही डुमरडीहा पंचायत के 15 मैट्रिक टाॅपरों – ममता महतो, राजाराम महतो , सुहाना महतो , सुनीता महतो , रेखा महतो ,सुपाई सोरेन , प्रिती मुखी , पवन मंडल , कृष्ण महाराणा ,वर्षा केसरी, ममता कैर्वत , नंदिनी कैर्वत , दुलारी सोरेन ,संजना कैर्वत, रीमा महतो को मेडल,ट्रॉफी, स्कूल बैग,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

राशन पुरती पंचायत सचिव

ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें ऊपर से दिशा निर्देश दिया गया कि 15 अगस्त के दिन में एक विशेष ग्राम सभा कर विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) को जानकारी लोगों तक पहुंचना है। अभी इसके लिए काफी हलचल है , 5 अगस्त को मतदाता सूची के प्रकाशन हुआ है। इसके बाद अभी फिलहाल 4 सितंबर तक फाॅर्म 6 ,8 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा आवश्यक संशोधन अथवा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष अथवा से अधिक हो जाएगी जिनका इनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे फाॅर्म- 6 एवं घोषणा पत्र घोषणा पत्र भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं।

 

डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में समाजसेवी श्री गणेश चंद्र महतो के द्वारा आज पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम उपस्थित रोशन पुरती पंचायत सचिव , निमाय सोरेन डुमरडीहा पंचायत मुखिया , बबिता महतो उप मुखिया, ग्राम प्रधान – महादेव पति, छुट राम महतो,राम प्रसाद महतो, सुसेन महतो, लखीन्द्र महतो ,सेविका- साधेश्वरी महतो ,

दीपिका महतो , पविता महतो, कांचन कुमारी,सुसारी महतो, वार्ड मेंबर – सोना महतो, राईमोत मुर्मू ।

सुभाष महतो , बलराम कैर्वत , पुर्ण चंद्र साहू , खगेश महतो ,अकालिया सरदार, सुदर्शन मुर्मू , मोटू पूर्ति, मोतीलाल महतो,गणेश चंद्र महतो,कृष्ण चंद्र महतो,रोहित महतो भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *