
आदित्यपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहारा गार्डन सिटी, आदित्यपुर के क्लब हाउस परिसर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासी, महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद सभी के बीच लड्डू, सेव-बूंदिया और टॉफियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में इंडसइंड बैंक की ओर से बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की देखरेख राजीव जी, ऊषा जी तथा इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारियों ने की। बैंक की महिला अधिकारियों की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही।
राजीव जी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की ड्राइंग का मूल्यांकन किए जाने के बाद विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com


